अक्सर पूछे जाने वाले सवाल — ApnaKaamwala
FAQ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आपके मन में जो भी सवाल हों, यहां जवाब मिल सकता है। और सवाल हो तो सीधे कॉल करें।

बुकिंग से जुड़े सवाल

क्या बुकिंग के लिए पहले पेमेंट करनी होगी?

नहीं, बुकिंग या कॉलबैक के लिए कोई पेमेंट नहीं ली जाती। पेमेंट सिर्फ काम पूरा होने के बाद ली जाती है।

कॉलबैक में कितना समय लगता है?

फॉर्म भरने या कॉल करने के 15 मिनट के अंदर हमारी टीम आपको कॉल करती है।

क्या मैं बुकिंग रद्द कर सकता हूं?

हां, एक्सपर्ट के पहुंचने से पहले किसी भी समय फोन करके बुकिंग रद्द की जा सकती है।

रेट व पेमेंट से जुड़े सवाल

रेट पहले से पता चलेगा या विजिट के बाद?

कॉलबैक के दौरान अनुमानित रेट बताया जाता है, फाइनल रेट एक्सपर्ट द्वारा घर पर काम देखने के बाद कन्फर्म होता है।

पेमेंट कैसे करनी होती है?

पेमेंट सीधे एक्सपर्ट को कैश या UPI से की जा सकती है, काम पूरा होने के बाद।

एक्सपर्ट व वेरिफिकेशन से जुड़े सवाल

क्या सभी एक्सपर्ट वेरिफाइड होते हैं?

हां, हर एक्सपर्ट का रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड और स्किल वेरिफिकेशन के बाद ही होता है।

एक्सपर्ट बनने के लिए क्या चाहिए?

18 साल से ज़्यादा उम्र, बेसिक अनुभव, वैध आधार कार्ड और चालू मोबाइल नंबर।

सर्विस एरिया से जुड़े सवाल

कौनसे शहरों में सेवा उपलब्ध है?

फिलहाल पलवल, होडल और हथीन में सेवा उपलब्ध है, जल्द अन्य शहरों में भी शुरू होगी।

जवाब नहीं मिला?

हमें सीधे कॉल करें, हम आपकी हर बात का जवाब देंगे।

📞 अभी कॉल करें — 8930696908
© 2026 ApnaKaamwala. सभी अधिकार सुरक्षित। | पलवल · होडल · हथीन